कमोडिटी बाजारः बेस मेटल में जोरदार गिरावट

बेस मेटल में जोरदार गिरावट आई है और निकेल का दाम 11 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। चीन में मांग घटने और ग्लोबल मार्केट में ओवर सप्लाई के अनुमान से निकेल पर चौतरफा दबाव है। इसके साथ सभी मेटल कमजोर हैं। फिलहाल एमसीएक्स पर निकेल 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 576.8 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कॉपर 0.3 फीसदी गिरकर 367.5 रुपये पर आ गया है। एल्युमीनियम में 0.15 फीसदी की कमजोरी आई है। लेड 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 136 रुपये पर आ गया है। जिंक 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 166.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

कच्चे तेल में शानदार रिकवरी आई है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.75 फीसदी उछलकर 3150 रुपये पर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस भी 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 199.6 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.4 फीसदी गिरकर 28725 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी 0.5 फीसदी टूटकर 39900 रुपये के नीचे कारोबार कर रही है।

पिछले दिनों की भारी गिरावट के बाद आज आज एग्री कमोडिटी मार्केट में रौनक लौटी है। सोयाबीन का दाम करीब 1 फीसदी बढ़ गया है। वहीं सरसों में भी 0.5 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। मसालों में जीरा और हल्दी में करीब 1 फीसदी की तेजी है। धनिया में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। वहीं इलायची में 4 फीसदी का ऊपरी सर्किट लग गया है।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा) : खरीदें - 28920, स्टॉपलॉस - 28800 और लक्ष्य - 29100

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 3170, स्टॉपलॉस - 3220 और लक्ष्य - 3080

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 372, स्टॉपलॉस - 372 और लक्ष्य - 364

शेयर मार्किट की ट्रेडिंग के लिए यहाँ क्लिक करे https://www.linkedin.com/in/ripples-advisory-pvt-ltd-0a5213101.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.