कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव

कल की भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल में रिकवरी आई है और ग्लोबल मार्केट में इसका दाम करीब 1 फीसदी बढ़ गया है। हालांकि इस रिकवरी के बावजूद नायमैक्स पर क्रूड 49 डॉलर के नीचे है। जबकि ब्रेंट में इक्यावन डॉलर के स्तर पर कारोबार हो रहा है। इस बीच सोने का भाव पिछले 5 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पर जाने के बाद सुस्त पड़ गया है। दरअसल डॉलर में आई गिरावट से सोने को सपोर्ट मिला है और कॉमैक्स पर इसमें 1270 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। इस बीच लंदन मेटल एक्सचेंज पर निकेल का दाम पिछले 11 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। कल इसमें करीब 3 फीसदी की भारी गिरावट आई थी। दरअसल चीन में मांग घटने और ग्लोबल सप्लाई बढ़ने की संभावना से इसकी कीमतें टूट रही हैं। डॉलर में दबाव के बाद आज रुपए में हल्की रिकवरी है और 1 डॉलर की कीमत 64.5 रुपये के नीचे आ गई है। वहीं मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज इसमें कर्नाटक में दस्तक देने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में पिछले 3 दिनों से बारिश जारी है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3150 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं नैचुरल गैस 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 200 रुपये के करीब आ गया है। एमसीएक्स पर सोने में 0.3 फीसदी की गिरावट दिख रही है और ये 28745 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वहीं चांदी 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 40035 रुपये के आसपास दिख रही है।

बेस मेटल्स की बात करें तो एमसीएक्स पर एल्यूमीनियम 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 125 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वहीं कॉपर 0.4 फीसदी टूटकर 365 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। निकेल में 0.3 फीसदी की कमजोरी है जबकि जिंक 0.4 फीसदी टूटकर 165 रुपये के आसपास दिख रहा है।

एग्री कमोडिटीज में एमसीएक्स पर कॉटन 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 21100 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वहीं एनसीडीईएक्स पर हल्दी का जून वायदा 0.7 फीसदी के उछाल के साथ 5365 रुपये के करीब नजर आ रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

कॉटन एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 20900, स्टॉपलॉस - 20750 लक्ष्य - 21200

हल्दी एनसीडीईएक्स (जून वायदा): बेचें - 5400, स्टॉपलॉस - 5500 लक्ष्य - 5150

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा): खरीदें - 29020, स्टॉपलॉस - 28940 लक्ष्य - 29150

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा): बेचें - 40280, स्टॉपलॉस - 40550 लक्ष्य - 39700

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 3180, स्टॉपलॉस - 3230 लक्ष्य - 3080

निकेल एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 578, स्टॉपलॉस - 588 लक्ष्य - 560

शेयर मार्किट की ट्रेडिंग के लिए यहाँ क्लिक करे https://www.linkedin.com/in/ripples-advisory-pvt-ltd-0a5213101.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.