कमोडिटी बाजारः सोने में गिरावट, क्या करें

डॉलर में आई गिरावट से सोने की चमक बढ़ गई है और इसका दाम करीब 7 महीने की ऊंचाई पर चला गया है। कॉमैक्स पर सोने में 1290 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। हालांकि ऊपरी स्तर पर चाल थोड़ी सुस्त पड़ गई है। लेकिन अमेरिका के कमजोर आंकड़े और एसपीडीआर गोल्ड की बढ़ती होल्डिंग से कीमतों को काफी सपोर्ट मिला है। इस बीच ग्लोबल मार्केट में चांदी ऊपरी स्तर से थोड़ा दबाव में कारोबार कर रही है। फिलहाल घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 29500 रुपये के नीचे आ गया है। चांदी भी 0.3 फीसदी तक टूटकर 40700 रुपये के नीचे कारोबार कर रही है।

कल की रिकवरी के बाद कच्चा तेल फिर से दबाव में आ गया है। हालांकि दबाव के बावजूद ब्रेंट 50 डॉलर के पार जाने में कामयाब हुआ है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड में 48 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। दरअसल एपीआई के मुताबिक अमेरिका में क्रूड का भंडार 87 लाख बैरल गिर गया है। वैसे आज अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट भी भंडारण रिपोर्ट जारी करेगा, जिस पर बाजार की नजर है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल करीब 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 3100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस करीब 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 197.9 रुपये पर पहुंच गया है।

बेस मेटल्स में एल्युमीनियम को छोड़ सभी मेटल हरे निशान में नजर आ रहे हैं। एमसीएक्स पर एल्युमीनियम 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 122.4 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कॉपर 0.2 फीसदी बढ़कर 364 रुपये के करीब नजर आ रहा है। निकेल 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ 577.4 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड 0.5 फीसदी उछलकर 133.8 रुपये पर पहुंच गया है। जिंक भी 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 159 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा) : खरीदें - 29400, स्टॉपलॉस - 29280 और लक्ष्य - 29600

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा) : खरीदें - 40700, स्टॉपलॉस - 40500 और लक्ष्य - 41000

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 3120, स्टॉपलॉस - 3080 और लक्ष्य - 3200

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 364, स्टॉपलॉस - 367.5 और लक्ष्य - 359

लेड एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 134, स्टॉपलॉस - 136 और लक्ष्य - 131

कमोडिटी मार्किट टिप्स की जानकार प्राप्त करने के लिए इस लिंक में क्लिक करे https://www.linkedin.com/in/ripples-advisory-pvt-ltd-0a5213101.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.