कमोडिटी बाजारः क्रूड सुस्त, मेटल में गिरावट

कमोडिटी मार्केट में मसाले बाजार को लीड कर रहे हैं। भारी एक्शन के साथ वायदा में जीरे का दाम करीब 1 फीसदी बढ़ गया है और 19,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में करीब 15 फीसदी की एकतरफा तेजी आ चुकी है। वहीं हल्दी और धनिया में भी आज तेजी आई है। कल धनिया में 4 फीसदी का निचला सर्किट लगा था।

वहीं नॉन एग्री कमोडिटी में कच्चा तेल घरेलू बाजार में सपाट है, इसे कमजोर रुपये से सपोर्ट मिला है। क्योंकि ग्लोबल मार्केट में क्रूड 5 हफ्ते के ऊपरी स्तर से फिसल गया है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल मामूली गिरावट के साथ 3425 रुपये के नीचे आ गया है। वहीं एमसीएक्स पर नैचुरल गैस 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ 210 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 

मेटल की बात करें तो निकेल को छोड़कर आज सभी मेटल कमजोर दिखा रहे हैं। एमसीएक्स पर जिंक 0.92 फीसदी टूटकर अपने ऊपरी स्तरों से 166.85 रुपये के भाव पर आ गया है। वहीं लेड करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 145 रुपये के भाव पर करोबार कर रहा है। एल्यूमिनियम 0.4 फीसदी टूटकर 125 रुपये के निचले भाव पर आ गया है। कॉपर भी 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 370 रुपये के करीब पहुंचते नजर आ रहा है। जबकि निकेल 0.5 फीसदी मजबूत है और 655 रुपये ऊपरी भाव पर कारोबार कर रहा है।

इस बीच सोने की चमक बढ़ गई है। कमजोर रुपये से घरेलू बाजार में सोने को सपोर्ट मिला है और इसके साथ चांदी का दाम भी बढ़ गया है। एमसीएक्स पर सोना 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 28820 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 41420 रुपये के ऊपरी स्तर पर आ गई है।

रिपल्स एडवाइजरी  की निवेश सलाह

एमसीएक्स पर सोना जून वायदा : बेचें - 28900, स्टॉपलॉस - 29050, लक्ष्य - 28600

एमसीएक्स पर चांदी मई वायदा : खरीदें - 41250, स्टॉपलॉस - 40950, लक्ष्य - 41750

एमसीएक्स पर कच्चा तेल अप्रैल वायदा : खरीदें - 3390, स्टॉपलॉस - 3340, लक्ष्य - 3470

एमसीएक्स पर नैचुरल गैस अप्रैल वायदा : बेचें - 212, स्टॉपलॉस - 215, लक्ष्य - 207

एमसीएक्स पर कॉपर अप्रैल वायदा : खरीदें - 371.50, स्टॉपलॉस - 368.50, लक्ष्य - 376

एमसीएक्स पर निकेल अप्रैल वायदा : खरीदें - 650, स्टॉपलॉस - 640, लक्ष्य - 665

एमसीएक्स पर लेड अप्रैल वायदा : खरीदें - 144.60, स्टॉपलॉस - 143.10, लक्ष्य - 147.10

एमसीएक्स पर जिंक अप्रैल वायदा : बेचें - 168.50, स्टॉपलॉस - 170, लक्ष्य - 166

एमसीएक्स पर एल्युमिनियम अप्रैल वायदा : बेचें - 124.50, स्टॉपलॉस - 125.50, लक्ष्य - 123

कमोडिटी मार्किट की टिप्स और सलाह के लिए इस लिंक पर क्लिक करे http://www.ripplesadvisory.com/services.php.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.