चीनी के दामों में भारी गिरावट, क्या करें

कल हाजिर में करीब 130 रुपये की भारी गिरावट के बाद आज भी उत्तर प्रदेश में इसकी कीमतों पर दबाव बना हुआ है। यूपी की चीनी मिलें करीब 25-30 रुपये दाम गिराकर चीनी बेच रही हैं। कल मिलों ने 50-60 रुपये तक दाम गिराए थे।

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 दिन के भीतर गन्ना किसानों का बकाया देने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर राज्य सरकार मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया है। ऐसे में मिलें दाम गिराकर ज्यादा से ज्यादा चीनी बेचने को मजबूर हैं। राज्य की चीनी मिलों पर करीब 4000 करोड़ रुपये का बकाया है। ऐसे में सरकार ने कल मिलों के साथ अहम बैठक भी बुलाई है।

कमोडिटी मार्किट की टिप्स और सलाह के लिए इस लिंक पर क्लिक करे http://www.ripplesadvisory.com/services.php.

You May Also Like

1 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.