चीन मिल के मालिकों के पास किसानों के करीब 14 हजार करोड़ रुपए का बकाया है। यह जानकारी मंगलवार को मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सीआर चौधरी ने लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर से सितंबर तक चलने वाले शुगर मार्केट सीजन में 31 जनवरी तक चीनी मिल्स के मालिकों के पास 13,931.61 करोड़ रुपए का बकाया है।
किस पर कितना बकाया
उत्तर प्रदेश के मिल्स मालिकों के पास किसानों का 5,552.76 करोड़ रुपए बकाया है । जबकि चीनी मिल के मालिकों को कर्नाटक में 2,713.65 करोड़ और महाराष्ट्र में 2,636.03 करोड़ रुपए किसानों को देने हैं। 2016-17 में चीनी मिल्स के मालिकों के पास 902.90 करोड़ रुपए जबकि उससे पहले 1,686.12 करोड़ रुपए बकाया रहा।
और अधिक जानकारी के किये यंहा देखें >> Ripples Advisory

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.