कमोडिटी बाजार: खाने के तेलों पर दबाव, क्या करें

मई में पाम तेल का इंपोर्ट करीब 21 फीसदी बढ़ गया है। ऐसे में खाने के तेलों की कीमतों में गिरावट आई है। सोया तेल और पाम तेल में दबाव दिख रहा है और इसका असर तिलहन की कीमतों पर भी पड़ा है। सोयाबीन और सरसों पर भी दबाव बढ़ गया है। दरअसल खाने के तेलों के कुल इंपोर्ट में पाम तेल की हिस्सेदारी करीब 65 फीसदी है। ऐसे में पाम तेल का इंपोर्ट बढ़ने से खाने के तेलों के साथ-साथ तिलहन की कीमतों पर भी दबाव है। उधर ग्वार में भारी उठापटक हो रही है। कल की तेजी के बाद आज इसमें फिर से गिरावट आई है। हालांकि ग्वार गम में मजबूती कायम है।

एमसीएक्स पर क्रूड पाम का जून वायदा 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 490 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है वहीं एनसीडीईएक्स पर सरसों का जुलाई वायदा 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 3638 रुपये के आसपास दिख रहा है। इस बीच कच्चे तेल में कल 4 फीसदी की भारी गिरावट के बाद आज बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड करीब 7 महीने के निचले स्तर को छू लिया है। नायमैक्स पर इसका भाव 45 डॉलर के नीचे है। जबकि ब्रेंट क्रूड में 47 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। 

दरअसल ओपेक में उत्पादन कटौती के बावजूद वहां ओवर सप्लाई की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका भी लगातार उत्पादन बढ़ा रहा है और इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने कहा है कि अगले साल दुनिया में रोजाना 100 करोड़ बैरल डिमांड होने के बावजूद क्रूड की ओवर सप्लाई बनी रहेगी। इस बीच अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने के बाद घरेलू बाजार में सोना और चांदी में गिरावट पर कारोबार हो रहा है।

एमसीएक्स पर सोना 0.8 फीसदी टूटकर 28790 रुपये के आसपास दिख रहा है जबकि चांदी 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर 39000 रुपये के नीचे आ गई है। उधर कच्चा तेल 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2880 के आसपास दिख रहा है वहीं नैचुरल गैस 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 190 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

उधर बेस मेटल में आज रिकवरी आई है और घरेलू बाजार में सभी मेटल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एमसीएक्स पर एल्यूमीनियम 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 120 रुपये के आसपास दिख रहा है। वहीं कॉपर 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 365 रुपये के ऊपर चला गया है। एमसीएक्स पर लेड 0.8 फीसदी की उछाल के साथ 135 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है वहीं निकेल 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 575 रुपये के करीब दिख रहा है, वहीं जिंक 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 160 रुपये के पार चला गया है।

रिपल्स एडवाइजरी निवेश सलाह

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा): बेचें - 28900, स्टॉपलॉस - 28970, लक्ष्य - 28670

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 2900, स्टॉपलॉस - 2940, लक्ष्य - 2840

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 367, स्टॉपलॉस - 370, लक्ष्य - 362

क्रूड पाम तेल एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 480, स्टॉपलॉस - 475, लक्ष्य - 500

सरसों एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): बेचें - 3675, स्टॉपलॉस - 3725, लक्ष्य - 3600

शेयर मार्किट ट्रेडिंग और टिप्स के लिए यहाँ क्लिक करें https://www.justdial.com/Indore/Ripples-Advisory.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.