कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का भाव पिछले एक महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। ब्रेंट का दाम 50 डॉलर के नीचे है, जबकि नायमैक्स क्रूड 47 डॉलर के स्तर पर आ गया है। दरअसल दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देश सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और बहरीन ने कतर से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। ऐसे में ओपेक के उत्पादन कटौती की योजना को भी झटका लगने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि इस फैसले के बावजूद कतर से तेल का एक्सपोर्ट जारी रहेगा। दूसरी ओर अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और लीबिया का उत्पादन भी पिछले 4 साल के ऊपरी स्तर पर चला गया है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों पर चौतरफा दबाव पड़ रहा है। इस बीच सोना लगातार 7 महीने के ऊपरी स्तर पर बना हुआ है। कॉमैक्स पर इसका भाव 1280 डॉलर के ऊपर है। चांदी में भी 0.50 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 3040 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है वहीं नैचुरल गैस 0.8 फीसदी टूटकर 190 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 29310 रुपये के आसपास दिख रहा है। वहीं चांदी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 40525 रुपये के आसपास दिख रही है। एमसीएक्स पर कॉपर 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 365 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निकेल 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 570 रुपये के ऊपर चला गया है।

उधर केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून की चाल थोड़ी धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक में मॉनसून को आने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। इससे पहले 5 जून तक मॉनसून को कर्नाटक आने का अनुमान था। इस बीच एनसीडीईएक्स पर धनिया का जून वायदा 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 4640 रुपये के आसपास दिख रहा है। वहीं ग्वार गम का जून वायदा 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 7148 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

धनिया एनसीडीईएक्स (जून वायदा): बेचें - 4680/4700, स्टॉपलॉस - 4840 लक्ष्य - 4480/4450

ग्वार गम एनसीडीईएक्स (जून वायदा): बेचें - 7170/7200, स्टॉपलॉस - 7350 लक्ष्य - 6900/6850

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा): खरीदें - 29200, स्टॉपलॉस - 29050 लक्ष्य - 29450

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 40300, स्टॉपलॉस - 40000 लक्ष्य - 40850

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 3070, स्टॉपलॉस - 3110 लक्ष्य - 3005

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 364, स्टॉपलॉस - 361 लक्ष्य - 370

कमोडिटी मार्किट टिप्स के इस लिंक पर क्लिक करें https://www.linkedin.com/in/ripples-advisory-pvt-ltd-0a5213101.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.