कमोडिटी बाजारः क्रूड में रिकवरी, क्या करें

पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल में शानदार रिकवरी आई है। ग्लोबल मार्केट में करीब 1.5 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। वहीं घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 3100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस 1 फीसदी की मजबूती के साथ 195.6 रुपये पर पहुंच गया है। इस बीच सोने की चमक भी बढ़ गई है। एमसीएक्स पर सोने का अगस्त वायदा 0.5 फीसदी बढ़कर 29,000 रुपये के पार चला गया है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में सोना 1.5 महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। चांदी में भी तेजी आई है और ये 40,500 रुपये के पास करोबार कर रही है।

बेस मेटल्स में निकेल को छोड़ बाकी मेटल में कमजोरी दिख रही है। फिलहाल एमसीएक्स पर कॉपर 0.4 फीसदी गिरकर 365.7 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि निकेल 0.4 फीसदी बढ़कर 576 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एल्युमीनियम में 0.25 फीसदी की गिरावट आई है। लेड की चाल सपाट है, जबकि जिंक में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट दिख रही है।

इस बीच एनसीडीईएक्स ने धनिया में पोजीशन लिमिट घटाने का फैसला लिया है और 12 जून से धनिया वायदा में अब कोई भी 100 टन से ज्यादा में पोजीशन नहीं ले सकेगा। फिलहाल ये 500 टन है। इस बीच धनिया करीब 1.5 फीसदी उछल गया है।

वहीं इलायची वायदा भारी बढ़त के साथ 1000 रुपये के ऊपर चला गया है। इसमें आज भी 4 फीसदी का ऊपरी सर्किट लगा है। साथ ही जीरे में भी तेजी आई है। हालांकि सोयाबीन और कपास खली में गिरावट आई है। कैस्टर का दाम करीब 0.5 फीसदी बढ़ गया है। इस बीच एनसीडीईएक्स ने चीनी पर से 25 फीसदी का स्पेशल कैश मार्जिन हटाने का फैसला लिया है।

इधर, ब्रैंडेड अनाज के पैकेजिंग पर 5 फीसदी जीएसटी के विरोध में आज दिल्ली में अनाज के थोक व्यापारी और मिलर्स वित्त मंत्री से मुलाकात करेंगे। ब्रैंडड अनाज के पैकेजिंग पर 5 फीसदी जीएसटी से कारोबारी चिंतित हैं। जीएसटी काउंसिल की बैठक में साफ हो गया है कि सभी रजिस्टर्ड ब्रैंड पर 5 फीसदी जीएसटी लागू होगा। वहीं खुले में मिल रहें अनाज पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले से कारोबारियों को डिब्बा बंद खाने की चीजें महंगी होने का डर सता रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 3125, स्टॉपलॉस - 3160 और लक्ष्य - 3070

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा) : खरीदें - 40250, स्टॉपलॉस - 40000 और लक्ष्य - 40700

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 363, स्टॉपलॉस - 360 और लक्ष्य - 368

कमोडिटी मार्किट टिप्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.linkedin.com/in/ripples-advisory-pvt-ltd-0a5213101.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.