कमोडिटी बाजार: कच्चा तेल लुढ़का, क्या करें

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का भाव पिछले 1 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गया है। दरअसल दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देश सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और बहरीन ने कतर से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। ऐसे में ओपेक के उत्पादन कटौती की योजना को भी झटका लगने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि इस फैसले के बावजूद कतर से तेल का एक्सपोर्ट जारी रहेगा। दूसरी ओर अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और लीबिया का उत्पादन भी पिछले 4 साल के ऊपरी स्तर पर चला गया है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3075 रुपये के आसपास दिख रहा है। वहीं नैचुरल गैस 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 190 रुपये के करीब आ गया है।

मई में सोने का इंपोर्ट करीब 4 गुना बढ़ने का अनुमान है। इस बीच घरेलू बाजार में सोने का दाम 29000 रुपये के पार है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में ये करीब 1.5 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी में भी तेजी है। बेस मेटल में आज कॉपर को छोड़कर बाकी मेटल मजबूत हैं। एमसीएक्स पर सोना 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 29360 रुपये के ऊपर चला गया है वहीं चांदी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 40600 रुपये के आसपास नजर आ रही है। एमसीएक्स पर कॉपर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 365 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

अब बात मॉनसून की। केरल में दस्तक देने के बाद मॉनसून की चाल थोड़ी धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक में मॉनसून को आने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। इससे पहले 5 जून तक मॉनसून को कर्नाटक आने का अनुमान था। इस बीच आज भारतीय मौसम विभाग मॉनसून की आगे की चाल बताएगा। इस बीच एग्री कमोडिटी में सोयाबीन का दाम करीब 0.5 फीसदी बढ़ गया है। साथ ही सरसों में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। मसालों में जीरा आज कमजोर है। साथ ही धनिया में भी दबाव है। हालांकि इलायची में मजबूती कायम है। इस बीच एनसीडीईएक्स पर धनिया का जून वायदा 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 4640 रुपये के ऊपर दिख रहा है। वहीं ग्वार गम का जून वायदा 2.2 फीसदी की बढ़त के साथ 7290 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

धनिया एनसीडीईएक्स (जून वायदा): बेचें - 4680/4700, स्टॉपलॉस - 4840 लक्ष्य - 4480/4450

ग्वार गम एनसीडीईएक्स (जून वायदा): बेचें - 7170/7200, स्टॉपलॉस - 7350 लक्ष्य - 6900/6850

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा): खरीदें - 29200, स्टॉपलॉस - 29050 लक्ष्य - 29450

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 40300, स्टॉपलॉस - 40000 लक्ष्य - 40850

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 3070, स्टॉपलॉस - 3110 लक्ष्य - 3005

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 364, स्टॉपलॉस - 361 लक्ष्य - 370

कमोडिटी मार्किट ट्रेडिंग टिप्स के लिए यहाँ क्लिक करें https://www.linkedin.com/in/ripples-advisory-pvt-ltd-0a5213101.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.