कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव

अमेरिका में कमजोर नॉन फार्म पेरोल डाटा आने के बाद डॉलर करीब 7 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में कमोडिटी की कीमतों को सपोर्ट मिला है और सोना 1.5 महीने के ऊपरी स्तर पर चला गया है। कॉमैक्स पर सोना 1280 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी 17.5 डॉलर के पार है। अमेरिका में उत्पादन बढ़ने के बावजूद कच्चे तेल में भी तेजी आई है और ब्रेंट का दाम फिर से 50 डॉलर के पार चला गया है। जबकि नायमैक्स क्रूड में 48 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। पिछले हफ्ते भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल में आज करीब 0.5 फीसदी तेजी आई है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोना 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 29075 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 40420 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ 3110 रुपये ऊपर चला गया है जबकि नैचुरल गैस 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 195 रुपये का स्तर पार कर गया है।

बेस मेटल्स की बात करें तो एमसीएक्स पर एल्यूमीनियम 0.08 फीसदी की कमजोरी के साथ लाल निशआन में है तो कॉपर 0.6 फीसदी टूटकर 365 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर लेड 0.3 फीसदी कमजोर हुआ है जबकि निकेल 0.3 फीसदी गिरकर 570 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है।

इस बीच कीमतों में कमी के बाद से एनसीडीईएक्स ने चीनी वायदा में खरीद सौदों पर आज से 25 फीसदी का स्पेशल कैश मार्जिन हटाने का फैसला लिया है। वहीं धनिया वायदा में अधिकतम पोजीशन लिमिट को घटाकर 10 लॉट कर दिया है। बारह जून से धनिया वायदा में अब कोई भी 100 टन से ज्यादा में पोजीशन नहीं ले सकेगा। फिलहाल ये 500 टन है। इस बीच डॉलर में दबाव के बावजूद रुपये में मजबूती आई है।

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 40,000, स्टॉपलॉस - 39800 लक्ष्य - 40700

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 365, स्टॉपलॉस - 362 लक्ष्य - 371

कमोडिटी मार्किट टिप्स>> https://www.linkedin.com/in/ripples-advisory-pvt-ltd-0a5213101.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.