कमोडिटी बाजारः सोना पड़ा कमजोर, क्रूड में उठापटक

सोना कमजोर पड़ गया है। घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। दरअसल आज से अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक है और ऐसे में कीमतों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। चांदी का भाव ढाई हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 28940 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी करीब 0.5 फीसदी टूटकर 39000 रुपये पर आ गई है।

कच्चे तेल में भारी उठापटक हो रहा है। ग्लोबल मार्केट में रिकवरी लौटी है। दरअसल सऊदी अरब ने उत्पादन कटौती की योजना को लागू कर दिया है। हालांकि अमेरिका में बढ़ते उत्पादन से क्रूड की कीमतें मुश्किल से 0.5 फीसदी ही बढ़ सकी हैं। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट 48.5 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 46 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल सपाट होकर 2990 रुपये पर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 194.8 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

बेस मेटल में आज बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। एमसीएक्स पर कॉपर 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 373.4 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एल्युमीनियम 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 121.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निकेल 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 567.4 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड 0.3 फीसदी बढ़कर 132.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि जिंक 0.6 फीसदी तक लुढ़ककर 158.4 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

मध्यप्रदेश में किसानों से एमएसपी पर अनाज खरीद के आदेश के बाद राज्य भर की मंडियों में कामकाज ठप हो गया है। कारोबारियों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। कल कुछ मंडियां खुली थीं, लेकिन आज सभी मंडियां बंद हो गई हैं। दरअसल राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि कोई भी कारोबारी किसानों से एमएसपी के नीचे अनाज नहीं खरीदेगा, अगर इसके नीचे कोई खरीदता है तो इसे अपराध माना जाएगा।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा) : खरीदें - 28900, स्टॉपलॉस - 28750 और लक्ष्य - 29150

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा) : बेचें - 39200, स्टॉपलॉस - 39450 और लक्ष्य - 38800

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 2945, स्टॉपलॉस - 2890 और लक्ष्य - 3030

नैचुरल गैस एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 196.5, स्टॉपलॉस - 199.5 और लक्ष्य - 191.5

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 372, स्टॉपलॉस - 368 और लक्ष्य - 378

निकेल एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 572, स्टॉपलॉस - 582 और लक्ष्य - 555

जिंक एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 159, स्टॉपलॉस - 160.5 और लक्ष्य - 156.8

लेड एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 133, स्टॉपलॉस - 134.3 और लक्ष्य - 131

सोयाबीन एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा) : खरीदें - 2740, स्टॉपलॉस - 2690 और लक्ष्य - 2820

सरसों एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा) : खरीदें - 3600, स्टॉपलॉस - 3550 और लक्ष्य - 3680

शेयर मार्किट की टिप्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.justdial.com/Indore/Ripples-Advisory.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.