कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है और नायमैक्स पर क्रूड का दाम 46 डॉलर के नीचे लुढ़क गया है। ब्रेंट में भी करीब 1 फीसदी नीचे कारोबार हो रहा है। दरअसल मई में ओपेक का उत्पादन रोजाना 3 लाख 36 हजार बैरल बढ़ गया है। वहीं अमेरिका में क्रूड का भंडार 28 लाख बैरल बढ़ गया है। जबकि चीन में इसकी डिमांड घटने का अनुमान है। ऐसे में क्रूड की ग्लोबल डिमांड ग्रोथ पिछले दस साल के औसत से काफी नीचे चल रहा है। और इसी कारण कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

इस बीच अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक का आज अंतिम दिन है और भारतीय बाजार बंद होने के बाद इसके फैसले आएंगे। जिसपर बाजार की नजर है। लेकिन इससे पहले सोना और चांदी बेहद छोटे दायरे में कारोबार कर रहे हैं। कल घरेलू बाजार में चांदी का दाम 39 हजार रुपये के भी नीचे लुढ़क गया था। आज डॉलर के मुकाबले रुपया सुस्त है।

एमसीएक्स पर सोना 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 28985 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है वहीं चांदी 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 38960 रुपये के आसपास दिख रही है। घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 2962 रुपये के आसपास नजर आ रहा है वहीं नैचुरल गैस 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 190 रुपये के आसपास दिख रहा है।

बेस मेटलेस की बात करें तो एमसीएक्स पर कॉपर 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 370 रुपये के आसपास दिख रहा है वहीं निकेल 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 570 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

एग्री कमोडिटीज की बात करें तो एनसीडीईएक्स पर धनिया का जुलाई वायदा 2.2 फीसदी की बढ़त के साथ 4975 रुपये के आसपास दिख रहा है वहीं कपास खली का जुलाई वादा 2 फीसदी की उछाल के साथ 1760 रुपये के करीब नजर आ रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

धनिया एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 4800, स्टॉपलॉस - 4750, लक्ष्य - 4925

कपास खली एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 1710, स्टॉपलॉस - 1675, लक्ष्य - 1800

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा): खरीदें - 28,970, स्टॉपलॉस - 28870, लक्ष्य - 29150

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 38800, स्टॉपलॉस - 38550, लक्ष्य - 39250

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा): बेचें - 372, स्टॉपलॉस - 375, लक्ष्य - 366

निकेल एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 566, स्टॉपलॉस - 555, लक्ष्य - 585

इंडियन शेयर मार्किट ट्रेडिंग टिप्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.justdial.com/Indore/Ripples-Advisory.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.