कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

अमेरिका में आज से फेडरल रिजर्व की दो दिनों की अहम बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक से पहले ग्लोबल मार्केट में सोने की चाल कमजोर पड़ गई है। कॉमैक्स पर सोना 1266 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है जबकि चांदी का भाव पिछले ढाई हफ्ते के निचले स्तर पर है। दरअसल अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान है और ऐसे में डॉलर इंडेक्स बढ़ गया है।

कच्चे तेल में निचले स्तर से हल्की रिकवरी आई है। दरअसल सऊदी अरब ने उत्पादन कटौती की योजना को लागू कर दिया है। हालांकि अमेरिका में बढ़ते उत्पादन से क्रूड की कीमतें मुश्किल से 0.5 फीसदी ही बढ़ सकी हैं। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट 48.5 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 46 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इस बीच मॉनसून महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में पहुंच चुका है। साथ ही पूर्वी भारत में कोलकाता और दक्षिण भारत में हैदराबाद तक अपनी मौजूदी दर्ज करा चुका है। हालांकि इस बीच उत्तर भारत में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फिर से पारा बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल एमसीएक्स पर सोना सपाट होकर 28980 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.3 फीसदी टूटकर 39050 रुपये पर कारोबार कर रही है। वहीं एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 2990 रुपये पर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस 0.2 फीसदी गिरकर 194.9 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

बेस मेटल्स में जिंक को छोड़ सभी मेटल में बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर कॉपर 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 373.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एल्युमीनियम 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 121.5 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निकेल 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 566.9 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड 0.15 फीसदी बढ़कर 132.2 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि जिंक 0.7 फीसदी तक लुढ़ककर 158.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

एग्री कमोडिटी में एमसीएक्स पर कॉटन का जुलाई वायदा 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 20710 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनसीडीईएक्स पर कपास खली का दिसंबर वायदा 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1590 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा) : खरीदें - 28900, स्टॉपलॉस - 28750 और लक्ष्य - 29150

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा) : बेचें - 39200, स्टॉपलॉस - 39450 और लक्ष्य - 38800

कॉपर एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 372, स्टॉपलॉस - 368 और लक्ष्य - 378

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 2945, स्टॉपलॉस - 2890 और लक्ष्य - 3030

कॉटन एमसीएक्स (जुलाई वायदा) : बेचें - 20950, स्टॉपलॉस - 21150 और लक्ष्य - 20550

कपास खली एनसीडीईएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 1570, स्टॉपलॉस - 1533 और लक्ष्य - 1620

कमोडिटी मार्किट ट्रेडिंग टिप्स और फ्री ट्रायल के लिए यहाँ क्लिक करें https://www.justdial.com/Indore/Ripples-Advisory.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.