कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

पिछले हफ्ते भारी गिरावट के बाद आज कच्चे तेल में रिकवरी लौटी है और ग्लोबल मार्केट में इसका दाम करीब आधे फीसदी बढ़ गया है। ब्रेंट में 48 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 46 डॉलर के ऊपर है। हालांकि चाल बेहद छोटे दायरे में है। दरअसल अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। वहां पर ऑयल रिग की संख्या करीब 21 हफ्ते के रिकॉर्ड स्तर पर चली गई है।

इस बीच पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद सोना सुस्त पड़ गया है और ये फिलहाल कॉमेक्स पर 1266 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी में दबाव है। हालांकि चीन में मांग बढ़ने और लंदन मेंटल एक्सचेंज के गोदामों में भंडार गिरने से लंदन मेंटल एक्सचेंज पर कॉपर को सपोर्ट मिला है और इसका दाम करीब एक चौथाई फीसदी बढ़ गया है। पिछले हफ्ते इसमें करीब ढाई परसेंट की तेजी आई थी।

इस बीच एनसीडीईएक्स पर आज से डीगम सोया तेल वायदा शुरू होने जा रहा है। वहीं मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में हल्की कमजोरी है। ऐसे में देखते हैं घरेलू कमोडिटी बाजार की शुरुआत किन स्तरों पर होती है।

फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 2969 रुपये पर कारोबार कर रहा है जबकि नैचुरल गैस 0.71 फीसदी फिसलकर 194.70 रुपये के स्तर पर आ गया है। एमसीएक्स पर चांदी 0.48 फीसदी की कमजोरी के साथ 39504 रुपये पर कारोबार कर रहा है जबकि सोना 0.21 फीसदी फिसलकर 28958 रुपये के स्तर पर आ गया है।

बेस मेटल्स में सुस्ती का माहौल दिखाई दे रहा है। एमसीएक्स पर कॉपर 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 375.20 रुपये के स्तर पर आ गया है जबकि एल्युमीनियम 0.24 फीसदी फिसलकर 122.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है। निकेल 0.07 फीसदी गिरकर 576.20 रुपये पर कामकाज कर रहा है।

एग्री कमोडिटी में एनसीडीईएक्स पर जीरा का जुलाई वायदा 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 18245 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं कैस्टर सीड 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 4321 रुपये के स्तर पर आ गया है।

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

जीरा एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें -18200 , स्टॉपलॉस - 18000, लक्ष्य -18800

हल्दी एनसीडीईएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 5480 , स्टॉपलॉस - 5300, लक्ष्य -5800

चांदी एमसीएक्स (जुलाई वायदा): खरीदें - 39,400, स्टॉपलॉस - 39,180, लक्ष्य - 39,890

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा): खरीदें - 2960, स्टॉपलॉस - 2925, लक्ष्य - 3040

कमोडिटी मार्किट ट्रेडिंग टिप्स >> https://www.justdial.com/Indore/Ripples-Advisory.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.