क्रूड में 0.5% का उछाल, सोने में नरमी

अमेरिका में भंडार घटने के संकेत से कच्चे तेल में उछाल देखने को मिला है। वहीं, सऊदी अरब से एक्सपोर्ट घटाने के संकेत से भी क्रूड में मजबूती आई है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 0.5 फीसदी उछलकर 48.5 डॉलर पर पहुंच गया है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 46.3 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि सोने में नरमी देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1268.1 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.3 फीसदी टूटकर 16.9 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

सोना एमसीएक्स (अगस्त वायदा) : बेचें - 29060, स्टॉपलॉस - 29110 और लक्ष्य - 28900

कच्चा तेल एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 2950, स्टॉपलॉस - 2900 और लक्ष्य - 3050

शेयर मार्किट ट्रेडिंग और टिप्स के लिए https://www.justdial.com/Indore/Ripples-Advisory.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.