कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

सप्लाई में दिक्कत की आशंका से कच्चे तेल में तेजी का दौर जारी है और ब्रेंट का दाम 5 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर चला गया है। इसमें 56 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। नायमैक्स पर भी कच्चा तेल 53 डॉलर के पार है। आज एपीआई की इन्वेंट्री रिपोर्ट आएगी, जिस पर बाजार की नजर है। इस बीच सोना कल के स्तर के आसपास बना हुआ है और इसमें 1255 डॉलर के स्तर पर कारोबार हो रहा है। 

चांदी में कल की गिरावट के बाद आज रिकवरी आई है और फिर से इसका दाम 18 डॉलर के बेहद पास आ गया है। डॉलर में आई गिरावट से ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी को सपोर्ट मिला है और इसी वजह से लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर का दाम भी संभलता दिख रहा है।

हालांकि मलेशिया में उत्पादन बढ़ने से पाम तेल का दाम पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया है और आगे और गिरावट की आशंका है। सोयाबीन में सुस्ती और ग्लोबल मार्केट में ओवर सप्लाई से खाने के तेलों पर दबाव बना हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी का दाम करीब 1 साल के निचले स्तर पर आ गया है। कल घरेलू बाजार में भी चीनी की कीमतों में करीब 130 रुपये की भारी गिरावट आई थी। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बढ़ गई है। इस बीच, एग्री कमोडिटी में एमसीएक्स पर कॉटन 0.75 फीसदी की मजबूती के साथ 20,930 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल सपाट होकर 3430 रुपये पर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 210.6 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 28,830 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 41,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है।

बेस मेटल्स में बढ़त के साथ कारोबार नजर आ रहा है। फिलहाल एमसीएक्स पर कॉपर 0.2 फीसदी बढ़कर 373.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि एल्युमीनियम 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 124 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। निकेल 0.5 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 655.7 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड में 0.25 फीसदी की मजबूती आई है, जबकि जिंक की चाल सपाट नजर आ रही है।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

सोना एमसीएक्स (जून वायदा) : बेचें - 28850, स्टॉपलॉस - 29050 और लक्ष्य - 28550

चांदी एमसीएक्स (मई वायदा) : खरीदें - 41250, स्टॉपलॉस - 40950 और लक्ष्य - 41750

कॉपर एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 371, स्टॉपलॉस - 368 और लक्ष्य - 376

कच्चा तेल एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 3400, स्टॉपलॉस - 3350 और लक्ष्य - 3460

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

गेहूं एनसीडीईएक्स (मई वायदा) : खरीदें - 1650, स्टॉपलॉस - 1633 और लक्ष्य - 1685

कॉटन एमसीएक्स (जून वायदा) : खरीदें - 21050, स्टॉपलॉस - 20800 और लक्ष्य - 21600

कमोडिटी मार्किट टिप्स की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे http://www.ripplesadvisory.com/services.php.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.