कमोडिटी बाजार में आज कहां लगाएं दांव

सोना फिर से सुर्खियों में आ गया है। घरेलू बाजार में इसकी कीमतें 29,000 हजार रुपये के पार चली गई हैं। पिछले 1 महीने में करीब 1000 रुपये की तेजी आ चुकी है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में इसका दाम 5 महीने के ऊपरी स्तर पर चला गया है। कॉमैक्स पर ये 1275 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। इस साल सोने में करीब 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है। सीरिया में तनाव के बाद अब उत्तर कोरिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। सोने के साथ चांदी में भी जोरदार तेजी आई है और ग्लोबल मार्केट में ये 18 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही है।

इस दौरान कच्चे तेल में भी तेजी जारी है और ब्रेंट 56 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। दरअसल सऊदी अरब उत्पादन कटौती की मियाद को और बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि इस बीच अमेरिका में क्रूड का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच आज डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई है। एक डॉलर की कीमत फिर से 64.50 डॉलर के पार चली गई है।

फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.49 फीसदी उछलकर 3465 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नैचुरल गैस 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 205 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। वहीं एमसीएक्स पर सोना 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 29250 रुपये के स्तर पर आ गया है। चांदी 0.38 फीसदी बढ़कर 42350 रुपये के करीब पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बेस मेटल्स में एल्युमीनियम और जिंक को छोड़कर बाकी सभी मेटल कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल एमसीएक्स पर कॉपर 0.25 फीसदी गिरकर 372.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जबकि एल्युमीनियम 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 124 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। निकेल सपाट होकर 637.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं लेड में 0.27 फीसदी की कमजोरी आई है, जबकि जिंक 0.36 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

रिफाइंड सोया ऑयल मई वायदा : खरीदें - 628, स्टॉपलॉस - 622, लक्ष्य - 640

ग्वार मई वायदा : खरीदें - 3940, स्टॉपलॉस - 3860, लक्ष्य - 4120

रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह

एमसीएक्स पर सोना जून वायदा : खरीदें - 29100-29150, स्टॉपलॉस - 28900, लक्ष्य - 29400/29500

एमसीएक्स पर चांदी मई वायदा : खरीदें - 42000-42100, स्टॉपलॉस - 41850, लक्ष्य - 42400/42500

एमसीएक्स पर कच्चा तेल अप्रैल वायदा : खरीदें - 3400-3410, स्टॉपलॉस - 3360, लक्ष्य - 3490/3500

एमसीएक्स पर कॉपर अप्रैल वायदा : बेचें - 375-376, स्टॉपलॉस - 381, लक्ष्य - 368/367

कमोडिटी मार्केट ट्रेडिंग टिप्स के लिए यहाँ क्लिक करे http://www.ripplesadvisory.com/services.php.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.