Agri commodity Tips|Commodity Market tipsAgricommodity Tips|Commodity Market tipsCommodity tipsCommodity Market tipscommodity tipsEquity Trading Tips. Nifty Future TipsIndian Stock Market Tips
सोना 5 महीने की ऊंचाई पर, क्रूड में भी तेजी
सोना फिर से सुर्खियों में आ गया है। घरेलू बाजार में सोने की कीमते 29,000 हजार रुपये के पार चली गई हैं। पिछले 1 महीने में करीब 1000 रुपये की तेजी आ चुकी है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में इसका दाम 5 महीने के ऊपरी स्तर पर चला गया है। कॉमैक्स पर ये 1275 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। इस साल सोने में करीब 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है। सीरिया में तनाव के बाद अब उत्तर कोरिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद सोने की तेजी को हवा मिली है।
सोने में फिर से सेफ हैवेन डिमांड बढ़ने लगी है। सोने के साथ चांदी में भी जोरदार तेजी आई है और ग्लोबल मार्केट में ये 18 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि एमसीएक्स पर सोना 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 29239 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी 0.33 फीसदी बढ़कर 42325 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।
कच्चे तेल में भी तेजी जारी है और ब्रेंट 56 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। दरअसल सऊदी अरब उत्पादन कटौती की मियाद को और बढ़ाने को लेकर लामबंदी कर रहा है। हालांकि इस बीच अमेरिका में क्रूड का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं घरेलू बाजार में कच्चा तेल का भाव 0.4 फीसदी उछलकर 3465 रुपये के करीब पहुंचते नजर आ रहा है। जबकि नैचुरल गैस 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 205 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
इधर अमेरिका और उत्तर कोरिया में तनातनी से कॉपर गिरा है और एलएमई पर इसका भाव दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया है। घरेलू कीमतों पर भी इसका दबाव बना है। जिंक को छोड़कर बाकी सभी मेटल कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। घरेलू बाजार में कॉपर 0.7 फीसदी टूटकर 370.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर एल्युमीनियम का भाव भी मामूली गिरकर 125 रुपये के नीचे आया है। वहीं निकेल पर भी दबाव नजर आ रहा है और एमसीएक्स पर ये 0.4 फीसदी टूटा है। वहीं लेड 0.62 फीसदी की कमजोरी है, जबकि जिंक 0.15 फीसदी की मामूली तेजी दिखा रहा है।
घरेलू बाजार में सोयाबीन में जोरदार तेजी आई है। वायदा में इसका दाम करीब 1-2 फीसदी बढ़ गया है। सरसों में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। हालांकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोयाबीन एक साल के निचले स्तर पर है और अमेरिकी कृषि विभाग ने इस साल दुनिया में सोयाबीन का स्टॉक बढ़ने का अनुमान दिया है।
रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह
एमसीएक्स पर सोना जून वायदा: खरीदें - 29150, लक्ष्य - 29450 स्टॉपलॉस - 29000
एमसीएक्स पर चांदी मई वायदा : खरीदें - 42150 लक्ष्य - 42750 स्टॉपलॉस - 41750
एमसीएक्स पर कच्चा तेल अप्रैल वायदा : खरीदें - 3440, लक्ष्य - 3515 स्टॉपलॉस - 3400
एमसीएक्स पर नैचुरल गैस अप्रैल वायदा : बेचें - 206.50, लक्ष्य - 201.00 स्टॉपलॉस - 209.50
एमसीएक्स पर एल्युमिनियम अप्रैल वायदा : खरीदें - 123.70, लक्ष्य - 125.00 स्टॉपलॉस - 123.00
एमसीएक्स पर लेड अप्रैल वायदा : बेचें - 146.00, लक्ष्य - 143.25 स्टॉपलॉस - 147.50
एमसीएक्स पर जिंक अप्रैल वायदा : खरीदें - 165.50, लक्ष्य - 168 स्टॉपलॉस - 164.00
एमसीएक्स पर कॉपर अप्रैल वायदा : खरीदें - 371 लक्ष्य - 376.50 स्टॉपलॉस - 368.50
एमसीएक्स पर निकेल अप्रैल वायदा : खरीदें - 635.00, लक्ष्य - 650.00 स्टॉपलॉस - 627.00
कमोडिटी मार्किट ट्रेडिंग टिप्स के लिए क्लिक करे http://www.ripplesadvisory.com/services.php.
एमसीएक्स पर निकेल अप्रैल वायदा : खरीदें - 635.00, लक्ष्य - 650.00 स्टॉपलॉस - 627.00


0 comments
Note: only a member of this blog may post a comment.