5 हफ्तों की ऊंचाई पर क्रूड, सोने में भी तेजी

सीरिया पर अमेरिका के मिसाइल हमले और लीबिया की सबसे बड़े ऑयलफील्ड बंद होने के बाद कच्चे तेल के दाम 5 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। और, फिलहाल ब्रेंट क्रूड 56 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 53 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, डॉलर में मजबूती लौटी है और सोना 5 महीनों की ऊंचाई से नीचे फिसल गया। हालांकि, अब निचले स्तरों से फिर खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल कॉमैक्स पर सोना 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 1,257.3 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। कॉमैक्स पर चांदी मामूली बढ़त के साथ 18 डॉलर के आसपास नजर आ रही है।

रिपल्स एडवाइजरी की सलाह

कच्चा तेल एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 3410, स्टॉपलॉस - 3360 और लक्ष्य - 3500

नैचुरल गैस एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 208, स्टॉपलॉस - 205 और लक्ष्य - 212.8

कमोडिटी मार्किट ट्रेडिंग टिप्स के लिए यहाँ क्लिक करे http://www.ripplesadvisory.com/services.php.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.