कमोडिटी बाजारः सोने में चमकदार तेजी, क्या करें

For More Update Visit www.ripplesadvisory.com   

सोने और बेस मेटल्स में आज खासा एक्शन दिखने को मिल रहा है। डॉलर में कमजोरी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 7 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार में इसके दाम आधा फीसदी बढ़ गए हैं। बेस मेटल्स में आज अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। चीन की मांग बढ़ने की संभावना और कमजोर डॉलर के कारण घरेलू बाजार में तकरीबन सभी मेटल्स 1 फीसदी ऊपर हैं। एग्री कमोडिटीज की बात करें तो कल की गिरावट के बाद आज सरसों में तेजी लौटी है, इसके दाम करीब 1 फीसदी बढ़ गए हैं। साथ ही चीनी में खासा उछाल है।

 

चीनी की कीमतों में खासी तेजी आई है। मांग बढ़ने के कारण हाजिर बाजार में इसके दाम 7 साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। उत्पादन में कमी की आशंका के कारण भी कीमतों में तेजी आई है। मुंबई की वाशी मंडी में इसके दाम 10 दिन में 3 फीसदी बढ़ गए हैं।

 

सरसों और सोयाबीन में कल की गिरावट के बाद आज रिकवरी है। फंडामेटल्स कमजोर हैं, इसके बावजूद तिलहन में तेजी आई है और निचले स्तर पर खरीदारी से कीमतों बढ़त आई है। फिलहाल एनसीडीईएक्स पर सरसों का अप्रैल वायदा 0.72 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3906 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


  1. सरसों एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 3900, स्टॉपलॉस - 3950 और लक्ष्य - 3830.

  2. कपास एनसीडीईएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 2160, स्टॉपलॉस - 2090  और लक्ष्य -2240.

  3. चांदी एमसीएक्स (मार्च वायदा) : खरीदें -  41100, स्टॉपलॉस 40800 और लक्ष्य - 41600.

  4. लेड एमसीएक्स (जनवरी वायदा) : खरीदें -148, स्टॉपलॉस 147 और लक्ष्य - 149.50.

  5. कपास एमसीएक्स (जनवरी वायदा) : खरीदें - 20200, स्टॉपलॉस 19800 और लक्ष्य - 20800-21000.

  6. कैस्टर सीड (फरवरी वायदा) : खरीदें -4150-4170, स्टॉपलॉस 4100 और लक्ष्य - 4280-4300.

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.