मौजूदा उत्पादन कटौती की समय सीमा 9 महीने तक बढ़ाने के फैसले के बाद कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है। कल के ऊपरी स्तर से क्रूड का दाम दाम करीब 6 फीसदी लुढ़क गया है। कल 5 फीसदी का गोता लगाने के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल आज भी करीब 1 फीसदी नीचे है। ब्रेंट 51 डॉलर और नायमैक्स क्रूड 48 डॉलर पर आ गए हैं। दरअसल कटौती की मात्रा बढ़ाने पर फैसला नहीं हो सका साथ ही नाइजीरिया और लीबिया को इस फैसले में छूट है, यानि वे अभी भी अपना उत्पादन बढ़ा सकते हैं। दूसरी ओर अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
इस बीच एग्री कमोडिटी में उठापटक को रोकने के लिए एनसीडीईएक्स ने मार्जिन का सहारा लिया है। एक्सचेंज ने कैस्टर पर स्पेशल कैश मार्जिन 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। वहीं जीरे में खरीद और बिक्री दोनों सौदों पर 5 फीसदी का अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है। धनिया में आई एकतरफा गिरावट को रोकने के लिए एनसीडीईएक्स ने अतिरिक्त, स्पेशल, प्री-एक्सपायरी और डिलिवरी मार्जिन की बौछार कर दी है। मार्जिन की ये दरें 29 मई यानि सोमवार से लागू होंगी।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 28735 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं कच्चा तेल 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 3150 रुपये के स्तर पर आ गया है। जबकि लेड 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 136.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर एग्री कमोडिटी की बात करें तो एनसीडीईएक्स पर धनिया 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 5220 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हल्दी में 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 5378 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
रिपल्स एडवाइजरी की निवेश सलाह
एनसीडीईएक्स पर हल्दी (जून वायदा) : बेचें - 5450-5480, स्टॉपलॉस - 5630, लक्ष्य - 5200/5170
एनसीडीईएक्स पर धनिया (जून वायदा) : बेचें - 5250-5260, स्टॉपलॉस - 5380, लक्ष्य - 5000/4980
एमसीएक्स पर सोना (जून वायदा) : खरीदे - 28,620, लक्ष्य - 28,800, स्टॉपलॉस - 28,500
एमसीएक्स पर कच्चा तेल (जून वायदा) : बेचें - 3235, लक्ष्य - 3170, स्टॉपलॉस - 3275
एमसीएक्स पर लेड (जून वायदा) : खरीदें - 134, लक्ष्य - 135.5, स्टॉपलॉस - 133
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.