26 May 2017

उठापठक पर एनसीडीईएक्स का बड़ा एक्शन

एग्री कमोडिटी में उठापटक को रोकने के लिए एनसीडीईएक्स ने मार्जिन का सहारा लिया है। एक्सचेंज ने कैस्टर पर स्पेशल कैश मार्जिन 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। वहीं जीरे में खरीद और बिक्री दोनों सौदों पर 5 फीसदी का अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है। धनिया में आई एकतरफा गिरावट को रोकने के लिए एनसीडीईएक्स ने अतिरिक्त, स्पेशल, प्री-एक्सपायरी और डिलिवरी मार्जिन की बौछार कर दी है। एक्सचेंज धनिया में खरीद बिक्री पर 5 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन लगाने के साथ बिकवाली पर 10 फीसदी स्पेशल कैश मार्जिन लगाने के अलावा प्री एक्सपायरी और डिलिवरी मार्जिन में भारी बढ़ोतरी की है। मार्जिन की ये दरें 29 मई यानि सोमवार से लागू होंगी।

कमोडिटी मार्किट टिप्स>> http://www.ripplesadvisory.com/services.php.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.