Indian Stock Market Tips- सेंसेक्स टुडे: बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 255 अंक टूटा, 10,135 अंक पर खुला निफ्टी
गुरुवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स में 255.36 अंक यानी 0.75% की गिरावट के साथ 33,778.60 पर कारोबार शुरू हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 89.70 अंक यानी 0.88% टूटकर 10,135.05 पर खुला। बाजार में मची भगदड़ा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 9:25 बजे सेंसेक्स के 31 में से 28 शेयर लाल निशान में ट्रेड रहे थे जबकि महज 3 शेयरों में खरीदारी हो रही थी। वहीं, निफ्टी पर 50 में से 48 शेयर टूट गए जबकि सिर्फ 2 शेयर मजबूत हुए।
गुरुवार की गिरावट में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई, उनमें भारती एयरटेल 3.63%, इंडसइंड बैंक 2.29%, इन्फोसिस 1.96%, यस बैंक 1.62%, वेदांता 156%, रिलायंस 1.29%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.26%, लार्सन ऐंड टुब्रो 1.22%, टाटा मोटर्स 1.13% तक टूट गए। वहीं, निफ्टी पर टॉप 5 गिरावट वाले शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस 3.61%, भारती एयरटेल 3.40%, यस बैंक 1.74%, इंडसइंड बैंक 1.72% और हिंडाल्को 1.61% तक कमजोर हो गए। 9:32 बजे सेंसेक्स और निफ्टी पर टूटनेवाले शेयरों की संख्या में कमी आई। इस दौरान सेंसेक्स पर मजबूत होनेवाले शेयरों में विप्रो 1.07%, एनटीपीसी 0.67% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.39% तक मजबूत हो गए। वहीं, निफ्टी पर विप्रो के शेयर 1.23%, एनटीपीसी के 0.98%, आईओसी 0.62%, हिंदुस्ता पेट्रोलियम 0.49% और टीसीएस 0.48% तक चढ़ गए।
इस दौरान निफ्टी के सारे इंडिसेज लाल निशान में देखे गए। इस वक्त तक सेंसेक्स 284.10 अंक यानी 0.83% टूटकर 33,749.86 पर जबकि निफ्टी 81.00 अंक यानी 0.79% गिरावट के साथ 10,143.75 पर था।
शेयर बाजार समाचार और शेयर के उतार चढ़ाव तथा इन्वेस्टमेंट के लिए विसिट करे- Ripples Advisory Pvt. Ltd.
Shagun Arcade Vijay Nagar Indore- 9644405056


0 comments