एलएंडटी ₹14000 करोड़ में बेचेगी इलेक्ट्रिकल कारोबार :-


एलएंडटी अपना इलेक्ट्रिकल कोराबार फ्रांस की कंपनी श्नाइडर को बेचने जा रही है। यह डील 14 हजार करोड़ रुपये में हुई है। यह डील पूरी तरह कैश में होगी। करार के तहत एलएंडटी इलेक्ट्रिकल, ऑटोमिशन कारोबार को बेचेगी। एलएंडटी ने कहा है कि 18 महीने में बिक्री प्रक्रिया पूरी हो सकती है। एलएंडटी ने कहा है कि उसका फोकस कोर बिजनेस पर है और इसी वजह से वो नॉन कोर बिजनेस को बेच रही है। उन्होंने कहा कि श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ डील से शेयरहोल्डर्स को फायदा होगा। श्नाइडर के साथ डील पर एलएंडटी के एमडी एस एन सुब्रमणियम का कहना है कि कंपनी की लॉन्ग टर्म रणनीति के तहत इलेक्ट्रिक और ऑटोमेशन कारोबार को बेचा है। एलएंडटी के चेयरमैन ए एम नाइक का कहना है कि श्नाइडर के साथ डील इलेक्ट्रिक और ऑटोमेशन कारोबार और उसके कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। श्नाइडर के पास मजबूत प्रोडक्ट लाइन और दुनिया के बड़े हिस्से में पैठ है। 

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Ripples Advisory के पेज को लाइक करें

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.