बस कुछ दिन का इंतजार, फिर 1 अप्रैल से ये चीजें हो जाएंगी सस्ती
1 अप्रैल आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद लागू हो जाएगा नया वित्त वर्ष 2018-19, साथ ही लागू हो जाएंगे बजट में प्रस्तावित प्रावधान। इन्हीं प्रावधानों के तहत देश में 1 अप्रैल 2018 से कुछ चीजों के दाम घट जाएंगे यानी अब आपको उन पर थोड़ा कम खर्च करना होगा। आइए आपको याद दिलाते हैं उन चीजों की जो बजट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2018 से सस्ती होने वाली हैं-
ऑनलाइन रेलवे टिकट
सरकार ने बजट 2018 में ई-रेलवे टिकट पर सर्विस टैक्स घटा दिया है। जिसकी वजह से यह अप्रैल 2018 से सस्ती होने वाली है।
कच्चा काजू
कच्चे काजू पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसदी कर दी गई है। यह 1 अप्रैल 2018 से लागू होगी। अभी इस पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी है।
लाइव न्यूज अपडेट प्राप्त करें Ripples Advisory पर जाएं या 09 644405056 पर एक मिस्ड कॉल करें


0 comments
Note: only a member of this blog may post a comment.