रिपल्स एडवाइजरी, इंफोसिस का मुनाफा 28% घटकर 3690 करोड़ रहा, 20.50 रुपए/शेयर डिविडेंड का एलान

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्‍फोसिस के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2018 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 28 फीसदी घटकर 3690 करोड़ रुपए रहा है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी को 5129 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3603 करोड़ रुपए रहा था। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2019 के लिए कंपनी ने एबडिटा मार्जिन गाइडेंस 22-24 फीसदी रखा है। कंपनी ने 20.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।  आय बढ़कर 18083 करोड़ रुपए..... 


लाइव न्यूज अपडेट प्राप्त करें Ripples Advisory पर जाएं या 09 644405056 पर एक मिस्ड कॉल

कंपनी का आय 18083 करोड़

चोथी तिमाही में इंफोसिस की ऑपरेशंस से होने वाली आय 1.62 फीसदी बढ़कर 18083 करोड़ रुपए रहा है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 17794 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 17120 करोड़ रुपए रही थी। जबकि इस दौरान अदर इनकम 534 करोड़ रुपए रही है। इंफोसिस ने फाइनेंशियल ईयर 2019 में कॉन्सटेंट करेंसी ग्रोथ 6-8 फीसदी रहने का अनुमान दिया है।  

डॉलर इनकम गाइडेंस 7-9%

फाइनेंशियल ईयर 2018 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 1.8 फीसदी बढ़कर 280.5 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। जबकि तीसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 275.5 करोड़ डॉलर रही थी। कंपनी का मानना है कि आगे डॉलर आय और बढ़ेगी। फाइनेंशियल ईयर 2019 के लिए कंपनी ने डॉलर इनकम गाइडेंस 7 से 9 फीसदी रखा है। 

एबडिटा मार्जिन 24.7% हुआ

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंफोसिस का एबडिटा मार्जिन 24.3 फीसदी से बढ़कर 24.7 फीसदी रहा है। रुपए में यह 4319 करोड़ रुपए से बढ़कर 4472 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2019 के लिए एबडिटा मार्जिन गाइडेंस 22-24 फीसदी रखा है। 

You May Also Like

0 comments

Note: only a member of this blog may post a comment.